सनकी एक्श बॉयफ्रेंड ने अपनी एक्श गर्लफ्रेंड पर चाकू से किया हमला
दुर्ग- जिले के भिलाई-3 थाना अंतर्गत एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका को चाकू मार दिया. युवक घायल करने के बाद वहां से फरार हो गया. हमले में जख्मी हुई युवती को इलाज के निजी अस्पताल ले जाया गया, बाद में वहां से रायपुर रेफर किया गया है. युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर तेलीबांधा के पास शताब्दी नगर निवासी दीपक सोनवानी पिता चंद्रप्रकाश सोनवानी (21) साल ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है. उसने शिकायत में बताया कि 17 मार्च की शाम 7 बजे वो अपनी बाइक से गर्लफ्रेंड को बैठाकर दुर्ग की तरफ घूमने आया था. दुर्ग से घूमकर वो लोग बाइक से रायपुर की तरफ लौट रहे थे. जैसे ही भिलाई तीन स्थित पुराना बस स्टैंड पहुंचे उन्हें दीपेश साहू मिला. युवती दीपेश की पुरानी गर्लफ्रेंड थी, इसलिए उसने उसे पहचान लिया. दीपेश ने बाइक को रोका उन लोगों के ऊपर चाकू टिका दिया. और बाइक में पीछे बैठ गया और दीपक से बाइक को चलाने के लिए बोला. इस तरह उसने दीपेश और उसकी प्रेमिका को चाकू की नोक पर पूरे शहर में घुमाया.
युवक ने अपने पूर्व प्रेमिका से कहा कि उसने उसके ऊपर बहुत खर्च किया है वो उसे वापस करे. जब लड़की ने रुपए देने से मना किया तो उसने उसकी पेट में चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद दीपक ने बीच बचाव किया तो उसके ऊपर भी जानलेवा हमला कर दिया. हमला से युवती की हालत गंभीर है. पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है.
