बिजली विभाग के कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा
रायपुर- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज में काम करने वाले पूरे प्रदेश भर के नियमित अधिकारी/कर्मचारियों एवं कार्यभारित कर्मचारियों को कंपनी ने बड़ा तोहफा दिया है. जारी आदेश के अनुसार कंपनी ने बोनस के साथ-साथ 4 फ़ीसदी महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है. 01.01. 2024 से 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद यह 50 फीसदी हो गया है.

