ऑनलाइन सट्टा महादेव एप के आरोपियों के केस में त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
दुर्ग- जिले में संचालित ऑनलाइन सट्टा महादेव एप पर शिकंजा कसने के लिए बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के द्वारा पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला एवम थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण और जरूरी वर्चुअल बैठक बुलाई, जिसमें ऑनलाइन सट्टा महादेव एप के आरोपियों के केस के बारे में चर्चा की गई.
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक ने सरकारी नीतियों के अनुसार, ऑनलाइन सट्टा के आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट रुप से कहा कि केसों की जांच त्वरित और निष्पक्षता से की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.
बैठक में उन्होंने पुलिस अधीक्षक दुर्ग को सख्ती से ऑनलाइन सट्टा और अन्य अवैध क्रियाओं के खिलाफ करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया साथ ही आईजी गर्ग ने ऑनलाइन सट्टा प्रकरणों में आरोपियों के गिरफ्तारी और जमानत पर छूटने के संबंध में जानकारी ली. उनके संपत्ति के संबंध में भी जानकारी लेकर संपत्ति के विलयन के संबेध में निदेर्शित किया, जो ऑनलाइन सट्टा मामले में साबित होते है. देश से अन्य देश में रहने वाले अपराधियों के संबंध में रेड कॉनर नोटिस जारी करने संबंधी अन्य निर्देश दिए.
