जांजगीर-चांपा : जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में घर की छत से गुजरी 11 केवी विद्युत के तार की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
दरअसल, नैला चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम सारखो का रहने वाला युवक प्रकाश साहू (28) अपने दोस्त के मामा के घर पामगढ़ घूमने के लिए गया हुआ था. कॉल आने पर वह बात करने के लिए घर की छत पर चला गया. इसी दौरान युवक ने छत से होकर गुजरी 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आया और बेहोश होकर जमीन में गिरा पड़ा था. जिसे देख कर पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहा डॉक्टर ने जांच उपरांत युवक को मृत घोषित किया है.
पामगढ़ पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मार्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है.
