राजनांदगांव- ग्रहकों के साथ धोखाधड़ी करने वाले बैंक कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिले में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में कार्यरत एक कर्मचारी द्वारा बैंक के लगभग 15 खातेदारों के खाते से लगभग 2 करोड़ 32 लाख 17 हजार रुपए निकाल कर उसे शेयर मार्केट में लगाने का मामला सामने आया है. जब बैंक प्रबंधन को अपने स्टाफ की इस हरकत की भनक लगी तो उन्होंने पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक आरोपी आदेशराज भावे सिंगल विन्डो आपरेटर ए सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा राजनांदगांव मे शाखा का कर्मचारी के रूप कार्य करते हुए जिस बैंक के खातों में मोबाइल नंबर संलग्न नही था उन ग्राहको के खातों का रकम 23217000 रूपये अवैधानिक और अनाधिकृत रूप से कपटपूर्वक ग्राहको की जानकारी व सहमति के बिना उनके खाते से अपने खातों में स्वंय के द्वारा खरीदे गये अलग-अलग मोबाईल नंबरो का उपयोग कर अपने बैंक खातो मे ट्रांसफर किया गया जिसमें से कुछ ग्राहकों के खातों मे वापस 9915000 रूपये जमा किया गया.
इस प्रकार कुल 13302000 रूपये गबन कर अपराधिक न्यासभंग करना बतायी. कि रिपोर्ट पर आरोपी आदेशराज भावे के विरूद्ध थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 48/2023 धारा 409, 420 भादवि. कायम कर विवेचना मे लिया गया.
आरोपी आदेशराज भावे उम्र 30 साल साकिन ममता नगर गली नं. 07 वार्ड नं. 18 राजनांदगांव थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव छ.ग. के निवास स्थान भेजा गया जहां न मिलने पर, मुखबीर की सूचना पर 15 घंटे के भीतर आरोपी को रायपुर से हिरासत मे लेकर थाना लाया गया, पूछताछ पर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया.
उपरोक्त कार्यवाही मेंं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक, धनीराम नारंगे, प्र.आर. जी सिरिल, प्रख्यात जैन, रंजीत चौरसिया, एवं थाना स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही.
