कोरबा : जिले के प्रसिद्ध कनकेश्वर धाम मंदिर के बगल में बने किसान के घर में गुरुवार को कोबरा घुस आया. कोबरा घर में घुस जाने की बात सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को दी. 2 घंटे के बाद जितेंद्र सारथी 26 किलोमीटर दूर स्थित कनकी गांव पहुंचे.
मिली जानकारी के मुताबिक, 18 जनवरी की दोपहर में 6 फीट लंबा नाग खेत से निकलकर किसान के घर में घुस आया. नाग के फुफकारने की आवाज सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे और कमरे में सांप को देख डर गए. उन्होंने पहले उसे खेत की तरफ भगाने की कोशिश भी की, लेकिन नाकाम रहे.
मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने फिर उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद नाग को रेस्क्यू कर डिब्बे में बंद करके उसे जंगल में छोड़ दिया.
