जगदलपुर : जगदलपुर में एक चाचा ने भतीजी के बाॉयफ्रेंड की हत्या कर दी. युवक बीती रात घर पर युवती से मिलने आया था. दोनों को बैठकर बात कर रहे थे. दोनों की आवाज सुनकर चाचा कमरे में पहुंच गया. नीलेश भागने की कोशिश की तो ओमप्रकाश ने उसकी लाठी से पिटाई कर दी. अधमरा होने पर उसे छत से नीचे फेंक दिया. जहां उसकी मौत हो गई.
आसपास के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया. नीलेश और भतीजी का प्रेम संबंध चाचा को पसंद नहीं था. कई बार दोनों को मिलने से मना भी किया गया था. 8 जनवरी की देर रात भी वह गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर आया था. घटना के 2 दिन बाद पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया. 11 जनवरी को मामले का खुलासा हुआ.
इस घटना के बाद नीलेश ठाकुर के परिजनों ने पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई. पुलिस ने मामले की जांच की और पुरुषोत्तम को हिरासत में लिया गया. पुरुषोत्तम से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने कई दफा दोनों को एक-दूसरे से बातचीत करने से मना किया था, लेकिन फिर भी दोनों कॉन्टेक्ट में थे और रात भर बातचीत किया करते थे. इसी गुस्से में आकर पहले भी फोन तोड़ चुका है. पुलिस के सामने पुरुषोत्तम ने अपना जुर्म कबूल लिया. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
