लालबाग पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 498 पौवा देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
राजनांदगांव- अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लालबार पुलिस ने 498 पौवा देशी शराब के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, द्वारा जिले में चलाये जा रहे अवैध शराब जुआ, सट्टा की रोकथाम अभियान के तहत थाना लालबाग स्टाफ व पेट्रोलिंग पार्टी के ग्राम पेण्ड्री की ओर रवाना किया गया था कि मुखबीर सूचना मिला कि दो व्यक्ति ट्रांसपोर्ट नगर पेण्ड्री में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर धन अर्जित कर रहा है कि सूचना पर रवाना टीम द्वारा समक्ष गवाहन घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जहां 01. युगल किशोर रावटे पिता कृष्णा राम उम्र 40 साल साकिन कुसुमकसा थाना राजहरा बालोद. 02 अभिषेक तिवारी पिता मानजी तिवारी उम्र 26 वर्ष साकिन अटल आवास पेण्ड्री को रंगे हाथ शराब बिकी करते पकड़ा गया जिनके कब्जे में रखे सफेद रंग की बोरी 498 पौवा देशी शराब कुल 89.640 लीटर शराब कीमती 39840 / रूपये व शराब बिक्री रकम 730 रूपये मिला. आरोपीगणों को पूछताछ करने पर शराब बिक्री कर अवैध धन अर्जित करना बताया गया उक्त शराब को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपीगणों के विरुद्ध थाना लालबाग में अप.क. 02/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर, आरोपीगणों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया.
सम्पूर्ण कार्यवाही में उपनिरीक्षक हृदयशंकर पटेल, आर.सुनील वैरागी, आर.रवि वर्मा की सराहनीय भूमिका रही.
