रायपुर- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच का आनंद आम जनता के साथ बैठकर लेंगे. जिसके के लिए रायपुर इंडोर स्टेडियम को निर्धारित किया गया है. विश्व कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा.
भारतीय टीम की कोशिश तीसरी बार वर्ल्ड चैम्पियन बनने की होगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया छठी बार टाइटल जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगा. भारत ने अब तक एक चैम्पियन की तरह खेल दिखाया है और उसने लगातार दस मैच जीते हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत दो मैच हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए लगातार आठ मैचों में विजय हासिल की है.
