October 22, 2026

Blog


गुण्डरदेही थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर जुआ रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार

बालोद- जिले के गुण्डरदेही थाना पुलिस ने जुआ एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी है. पुलिस ने ताशपत्ती से दांव लगा रहे कुल 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से कुल 13,350 रुपये नगद और ताश की गड्डियां जब्त की गई हैं. पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.

ग्राम खुटेरी में एनीकट के पास पकड़ाए 6 जुआरी

थाना प्रभारी को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 21 अक्टूबर 2026 की रात्रि में ग्राम खुटेरी में एनीकट के पास बिजली पोल के नीचे छापा मारा. यहां ताश पत्ती से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 2,550 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई. इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 357/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की है.

गिरफ्तार आरोपी

वासुदेव साहू (31), चुरामणि साहू (30), यादराम (38), उमेश साहू (30), गोपाल निषाद (42) और बेनीराम साहू (28), सभी निवासी ग्राम खुटेरी.

ग्राम मोगरी खार में 04 आरोपी गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई 22 अक्टूबर 2026 को रात्रि लगभग 00:20 बजे ग्राम मोगरी खार में की गई. यहां जुआ खेल रहे 04 अन्य आरोपियों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 10,800 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश बरामद हुई. इस संबंध में अपराध क्रमांक 358/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

गिरफ्तार आरोपी

रतन लाल (45, निवासी लाटाबोड़), सोमन्द्र साहू (29, निवासी पैरी), डोमन सेन (40, निवासी सांकरी) और तामेश्वर साहू (39, निवासी सांकरी).

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई. बालोद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.