साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए 2 फैसले: आरक्षक पदों पर अग्निवीरों की भर्ती और जनजातीय कार्य विभाग का नया नाम
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रविवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई कैबिनेट की बैठक में दो अहम निर्णय लिए गए. इनमें से पहले आरक्षक के रिक्त 36 पदों पर पूर्व अग्निवीरों की भर्ती के अलावा ‘आदिम जाति विकास विभाग’ का नाम बदलकर ‘जनजातीय कार्य विभाग’ करने की सहमति प्रदान की गई.
साय कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीर सैनिकों के अनुभव और दक्षता का लाभ राज्य की सेवाओं में लेने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. इसके तहत पूर्व अग्निवीरों के लिए गृह विभाग में आरक्षक के कुल 36 पदों पर उपलब्ध रिक्तियों के विरुद्ध भर्ती की अनुमति प्रदान की गई है. उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा पूर्व अग्निवीरों के लिए इन पदों पर 10 प्रतिशत श्रेणीवार आरक्षण का प्रावधान पहले ही किया जा चुका है.
मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इसके तहत ‘आदिम जाति विकास विभाग’ का नाम बदलकर ‘जनजातीय कार्य विभाग’ किया जाएगा.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में फैसलों की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की विशोष चर्चा की.
