एलए 2028 ओलंपिक का कोटा भी पक्का
भारत ने तीरंदाजी में एक और गोल्ड मेडल जीत लिया है.चिकिता तनिपार्थी और साहिल जाधव ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ रोमांचक शूट-ऑफ के बाद कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता. इस जीत के साथ ही उन्होंने भारत के लिए एलए 2028 ओलंपिक का कोटा भी पक्का कर लिया, जहां यह इवेंट पहली बार ओलंपिक में शामिल होगा.
भारतीय जोड़ी आधे समय तक 80-78 से आगे थी, लेकिन दक्षिण कोरिया ने वापसी करते हुए स्कोर 157-157 से बराबर कर दिया और मुकाबला शूट-ऑफ तक पहुंच गया. शूट-ऑफ में चिकिता और साहिल दोनों ने 10-अंकों का निशाना लगाया, जबकि दक्षिण कोरिया का आखिरी तीर 9-अंक पर लगा, जिससे भारत को गोल्ड मेडल मिल गया. भारत ने इस जीत के साथ अपने हांगझोऊ 2023 में जीते कंपाउंड मिक्स्ड टीम खिताब को बरकरार रखा है.
भारत के पास 54 मेडल
भारत ने अब तक एशियन गेम्स 2026 में कुल 54 पदक जीत लिए हैं. इनमें 8 गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. भारत पदक तालिका में अभी 9वें पायदान पर है. 12वें दिन अब तक 2 ही मेडल आए हैं, दोनों आर्चरी में आए हैं और दोनों ही गोल्ड हैं.
