थार में सवार होकर आए लुटेरों ने लूटा था डीआई योद्धा वाहन, 4 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
राजनांदगांव- घुमका थाना पुलिस और साइबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त टीम ने बीच सड़क पर वाहन रोककर लूटपाट करने वाले गिरोह का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने मामले में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, घटना 9 सितंबर 2026 की है, जब बसंतपुर निवासी प्रार्थी संजय साहू ने घुमका थाने में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि ग्राम डुमरडीहखुर्द देवडोंगर चौंक के पास मेन रोड पर सामने से आ रही काली रंग के एक थार चालक व उसके अन्य साथीयों के द्वारा डी.आई. योद्धा वाहन, मोबाइल फोन 2 नग व नगदी 3200 रूपये, कुल किमती 4,08,200 रूपये को लूट कर फरार हो गए कि सूचना पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना घुमका में अपराध क्रमांक 112/2026 धारा 281, 296, 115(2), 351(2),309(6), 3(5) बीएनएस. के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव,उप पुलिस अधीक्षक क्राईम के मार्गदर्शन में क्षेत्र मे शांति एंव कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु संबंधित घटना में संलिप्त सभी आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार किए जाने हेतु निर्देशित करने पर इसी क्रम में विशेष संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया. मुखबिर तंत्र की मदद,आसपास के सीसीटीवी फुटेज का सतत अवलोकन किये जाने व स्थानीय मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेहियों की कुछ महत्त्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर संदेही की पतासाजी हेतु चारों दिशाओं मे पुलिस टीम भेजकर संदेही 1.अनमोल चंदेल, 2.खिलेश्वर साहू ऊर्फ बादल, 3.जे गौतम राव तथा 4.लक्ष्मण ऊर्फ डोमा को हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया.
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया डीआई योद्धा वाहन, 2 मोबाइल फोन और नगदी समेत कुल ₹4,08,200 का 100% मशरूका बरामद कर लिया है. इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई करीब 12 लाख रुपये की महिंद्रा थार गाड़ी और अन्य सामग्रियां भी जब्त की गई हैं
गिरफ्तार आरोपी
- अनमोल चंदेल पिता डोमेन्द्र चंदेल उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम बोईरडीह पुलिस चौकी चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव.
- खिलेश्वर साहू उर्फ बादल साहू पिता परख साहू उम्र 29 वर्ष निवासी जोरातराई पुलिस चौकी चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव
- जे.गौतम राव पिता स्व. चन्द्रशेखर राव उम्र 24 वर्ष निवासी खुर्सीपार थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग छत्तीसगढ़
- लक्ष्मन शिवप्रसाद सोनबोइर पिता शिवप्रसाद सोनबोइर उम्र 20 साल निवासी ग्राम असोली तहसील काम्टि नागपुर महाराष्ट्र
