दुर्ग में जिला स्तरीय रोजगार मेला 11 सितंबर को, 382 पदों पर होंगी भर्तियां
दुर्ग- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग और शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. यह रोजगार मेला शासकीय महिला आईटीआई (पुलगांव चौक, दुर्ग) परिसर में आयोजित होगा.
रोजगार कार्यालय के उपसंचालक विष्णु कुमार केड़िया से मिली जानकारी के अनुसार, इस मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र के 05 नियोजकों द्वारा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी संवर्ग के कुल 382 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी. रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग योग्यताधारी आवेदक शामिल हो सकते हैं. रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in एवं ‘छ.ग. रोजगार ऐप’ पर उपलब्ध करा दी गई है.
इच्छुक एवं योग्य आवेदक ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. मेले में भाग लेने के लिए आवेदकों का रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है. इच्छुक आवेदक 11 सितंबर 2026 को अपने समस्त शैक्षणिक व आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थान शासकीय महिला आईटीआई, दुर्ग में उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं. इस संबंध में अधिक जानकारी अथवा मार्गदर्शन के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग (मालवीय नगर चौक) में संपर्क किया जा सकता है.
