राजस्व विभाग में 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले
रायपुर- राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है. विभाग द्वारा जारी नए आदेश के तहत कुल 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण किया गया है. राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इसका आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.

