छत्तीसगढ़ के वन विभाग में पदोन्नति, 18 वनक्षेत्रपाल बने सहायक वन संरक्षक
रायपुर- छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में पदस्थ 18 वनक्षेत्रपालों (रेंजरों) को पदोन्नति दी है. शासन ने इन अधिकारियों को सहायक वन संरक्षक (ACF) के पद पर प्रमोशन देने का आदेश जारी किया है. पदोन्नत अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 में पदोन्नति दी गई है. हालांकि, इन अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश अलग से जारी किया जाएगा.

