दुर्ग कलेक्टर कार्यालय ने जारी किया आदेश, दो तहसीलदारों के बदले प्रभार
दुर्ग- जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से तहसीलदारों के प्रभार में अस्थायी बदलाव किया गया है. कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दुर्ग तहसीलदार श्रीमती क्षमा यदू के अर्जित अवकाश (लीव) पर जाने के कारण जिले में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
जारी आदेश के मुताबिक- पवन सिंह ठाकुर (तहसीलदार, पाटन) को अब तहसीलदार दुर्ग एवं नजूल तहसीलदार दुर्ग का प्रभार दिया गया है. ममता टावरी (अतिरिक्त तहसीलदार, पाटन) को तहसीलदार पाटन का प्रभार सौंपा गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. छुट्टी पर जाने से पूर्व क्षमा यदू अपना संपूर्ण प्रभार पवन सिंह ठाकुर को सौंपेंगी.
