व्ही.आर.एकेडमी का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 2 आरोपी बैतूल में गिरफ्तार, चोरी के बाद ट्रेन से उज्जैन भाग रहे थे आरोपी
रायपुर- थाना उरला क्षेत्रांतर्गत बीरगांव स्थित व्ही.आर. एजुकेशन एकेडमी में ताला तोड़कर लाखों रुपये नगद पार करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी ट्रेन पकड़कर उज्जैन भाग रहे थे, जिन्हें आरपीएफ (RPF) भिलाई और बैतूल (मध्य प्रदेश) के समन्वय से बैतूल स्टेशन पर हिरासत में लिया गया. आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 4,97,500 नगद बरामद कर लिए गए हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया प्रगति वर्मा (संचालक, व्ही.आर. एजुकेशन एकेडमी) ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि लगभग 12.06 से 12.48 बजे के मध्य किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा एकेडमी का ताला को तोड़कर अंदर प्रवेश कर आलमारी के अलमिरह के लॉकर में रखे नगदी रकम को चोरी कर फरार हो गया था. जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 409/26 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है.
लाखों रूपये चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त डॉ संजीव शुक्ला व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. जिस पर पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) दीपमाला कश्यप के निर्देशन व मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आदित्य पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा तथा थाना प्रभारी उरला रोहित मालेकर को अज्ञात आरोपी की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु टीम बनाकर लगाया गया.
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबध्ं में प्रार्थिया तथा एकेडमी से संबंधित अन्य व्यक्तियों से भी पृथक-पृथक पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों के फुटेजों को अवलोकन करने के साथ-साथ प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये थे.
तकनीकी साक्ष्यों एवं सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के अवलोकन से टीम के सदस्यों को आरोपियों के ट्रेन के माध्यम से उज्जैन रवाना होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम के त्वरित कार्यवाही करते हुए आर.पी.एफ. भिलाई तथा बैतुल(मध्य प्रदेश) से समन्वय स्थापित कर आरोपियों को बैतुल में हिरासत में लिया गया. दोनो आरोपियों को हिरासत में लेकर रायपुर में लाकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 4,97,500/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है.
गिरफ्तार आरोपी
चित्रांश सेन पिता कृष्णा सेन उम्र 18 साल निवासी धनीराम फिल्ड कंपनी यातायात के पास थाना खमतराई रायपुर.
फिरोज साहू पिता संतोष साहू उम्र 19 साल निवासी कैलाश नगर बीरगांव शिव मंदिर के पास थाना उरला रायपुर.
