बाइक खरीदने आए युवक से लूट: लिफ्ट देने के बहाने चाकू दिखाकर लूट करने वाले 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव- राहगीर को लिफ्ट देकर चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले दो शातिर आरोपियों को चौकी चिखली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से लूट का ओप्पो मोबाइल, नकद राशि, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चाकू बरामद किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी 12 अगस्त 2026 को राजनांदगांव बाइक खरीदने आया हुआ था. कागजात पूरे न हो पाने के कारण रात होने पर वह वापस अपने घर लौट रहा था. रात्रि लगभग 9:15 बजे ग्राम गठुला के पास उसने अपने गांव जाने के लिए दो बाइक सवारों से लिफ्ट मांगी. आरोपियों ने उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और बोरी से जोरातरई रोड नहर पुलिस के पास ले गए. वहां आरोपियों ने चाकू दिखाकर प्रार्थी को डराया-धमकाया और उससे ₹8,500 नगद व ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए. प्रार्थी डर के कारण घटना दिनांक को रिपोर्ट दर्ज नही कराया था जो ग्राम बोरी मे दिखने पर चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपियो के विरूद्ध धारा 311,351(3),3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना दिया गया. चौकी चिखली पुलिस द्वारा टीम तैयार कर ग्राम बोरी मे दबिश दिया गया आरोपियो की पतासाजी कर अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करने पर विष्णु पटौती और अशवन उर्फ अश्वनी नेताम बोरी निवासी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपियों से घटना मे लूट किये मोबाईल एवं 300 रूपये को बरामद कर घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी 04 एम जी 3474 व 01 नग चाकू को आरोपियों से जप्त किया गया तथा आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल निरूद्ध किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
- विष्णु पटौती पिता अशोक पटौती उम्र 22 साल साकिन बोरी वार्ड नं. 16 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव
- अशवन उर्फ अश्वनी नेताम पिता मासे गोड़ उम्र 20 साल ग्राम बोरी ओपी चिखली जिला राजनांदगांव
