126 शासकीय शिक्षकों का हुआ स्थानांतरण, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में बड़े पैमाने पर शिक्षकों का तबादला किया है. विभाग द्वारा इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है.
Advertisement
जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश भर में कुल 126 शासकीय कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है. सभी स्थानांतरित कर्मचारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से हटाकर नई जगह पर तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह तबादला आपसी स्थानांतरण के आधार पर किया गया है.

