शैलेंद्री मंडावी बनीं गोंड़ महासभा दुर्ग की जिला महिला अध्यक्ष, सरोज नेताम को उपाध्यक्ष का दायित्व
दुर्ग- केंद्रीय गोंड़ महासभा धमधागढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक कचना धुरवा देवालय (सिविल लाइन, दुर्ग) में केंद्रीय अध्यक्ष कमलेश सोरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और इसे और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाना था. बैठक में संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय एवं विस्तारित करने के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा की गई. तत्पश्चात सर्वसम्मति से महिला प्रभाग एवं युवा प्रभाग के गठन का निर्णय लिया गया.
सर्वसम्मति से शैलेंद्री मंडावी को जिला महिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया. इसके अलावा सरोज नेताम को उपाध्यक्ष, शिव कुमारी को महासचिव, ममता ठाकुर को सचिव और माधुरी मंडावी को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया.
आगामी नियमित चुनाव तक संगठन के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए नोविल सिंह ठाकुर को सर्वसम्मति से कार्यवाहक जिला अध्यक्ष (युवा प्रभाग), गोंडवाना समाज जिला दुर्ग नियुक्त किया गया.
बैठक को संबोधित करते हुए भगतलाल हेरेंद्र ने संगठन की मजबूती, विस्तार तथा युवाओं की सक्रिय भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए. वहीं सुशीला नेताम (राजनांदगांव) ने मातृशक्ति के उत्थान एवं समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर अपने विचार रखे. कमलेश सोरी (केंद्रीय अध्यक्ष) ने समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर संगठन की मजबूती और समाजहित में कार्य करने की अपील की.
बैठक में बड़ी संख्या में केंद्रीय पदाधिकारी, वरिष्ठ समाजजन, महिला प्रभाग, युवा प्रभाग एवं समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे. उपस्थित समाजजनों ने नवगठित महिला एवं युवा प्रभाग के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया.

