मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राजा और रिशिकांता ने भी जीता रजत, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
रायपुर- छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) में भारत का मान बढ़ाने वाले भारोत्तोलकों मीराबाई चानू, राजा मुथुपांडी और रिशिकांता सिंह चानंबम को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.
मीराबाई चानू का ऐतिहासिक स्वर्ण
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) में महिला 48 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय वेटलिफ्टर बनकर इतिहास रच दिया है. उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व और गौरव का विषय है. उन्होंने कहा कि मीराबाई चानू की अटूट मेहनत, अनुशासन, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति ने एक बार फिर विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है. उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है.
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि मीराबाई चानू की यह सफलता भारतीय खेल जगत की बढ़ती ताकत और खिलाड़ियों के अथक प्रयासों का प्रमाण है. उन्होंने इस शानदार उपलब्धि के लिए मीराबाई चानू को पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अनंत शुभकामनाएं दीं.
राजा मुथुपांडी और रिशिकांता सिंह ने जीता रजत
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुष 65 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर राजा मुथुपांडी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि राजा मुथुपांडी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, कठिन परिश्रम और अटूट संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है. उनकी यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतकर राजा मुथुपांडी ने यह सिद्ध किया है कि भारतीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और समर्पण के दम पर विश्व स्तर पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं. उनकी सफलता देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है.
5783 ने राजा मुथुपांडी को इस शानदार उपलब्धि के लिए पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करते रहेंगे.
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुष 60 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने पर रिशिकांता सिंह चानंबम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय खेल जगत के लिए गर्व का विषय है. रिशिकांता सिंह चानंबम ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में जीता गया प्रत्येक पदक भारत की प्रतिभा, समर्पण और खेल भावना का प्रतीक है. रिशिकांता सिंह चानंबम की यह सफलता देशभर के युवा खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा देती है.
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि पूरा देश इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है. उन्होंने रिशिकांता सिंह चानंबम को इस शानदार सफलता के लिए पुनः हार्दिक बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं.


