SP अंकिता शर्मा ने 4 थाना प्रभारियों समेत 6 पुलिस अधिकारियों को किया स्थानांतरित
राजनांदगांव – जिले की कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी, चुस्त-दुरुस्त बनाने और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने चार थाना प्रभारियों, एक उप निरीक्षक और एक सहायक उप निरीक्षक समेत कुल छह पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है.



