मारा छापा तो उड़ गए होश, 2.25 लाख का माल जब्त
धमतरी- जिले में अवैध शराब के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. अर्जुनी थाना क्षेत्र के धौराभाठा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 25 हजार रुपये कीमत की 53 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की गई है.
एसपी भावना पांडेय ने बताया कि दो शातिर आरोपी खिलावन और कमलेश अपने घर में अवैध शराब का जखीरा छिपाकर रखे थे और उसे खपाने की फिराक में बैठे थे. पुलिस को मुखबिर से पक्की सूचना मिली थी कि गांव के एक घर में भारी मात्रा में देसी शराब जमा करके रखी गई है.
सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस ने बिना देर किए मकान पर छापामार कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान पुलिस भी हैरान रह गई जब घर के अंदर से 53 पेटी देसी शराब का जखीरा बरामद हुआ. जब्त की गई शराब की कुल कीमत दो लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है. पुलिस अब इन दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है.
गिरफ्तार आरोपी
खिलानंद साहू उर्फ़ गोलू पिता ईश्वर साहू उम्र -33 वर्ष निवासी धौरभाठा थाना अर्जुनी,जिला धमतरी (छ.ग.)
कमलेश साहू पिता कोमल साहू उम्र 32 वर्ष निवासी धौरभाठा थाना अर्जुनी,जिला धमतरी (छ.ग.).


