मोखला में शाला प्रबंधन समिति का गठन, महेंद्र निषाद सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश तथा जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में विकासखंड एवं जिला राजनांदगांव के संकुल भर्रेगांव अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, मोखला में शिक्षा सत्र 2026–27 के लिए शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से महेंद्र कुमार निषाद को शाला प्रबंधन समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया.
समिति में ज्योति साहू को उपाध्यक्ष, सुभाष कुमार मेश्राम (प्रधान पाठक) को सचिव, प्रीति चतुर्वेदी को शिक्षक सदस्य, चुम्मन हेमशंकर साहू (सरपंच) को पंचायत प्रतिनिधि तथा लखनलाल साहू को शिक्षाविद सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया. पालक सदस्यों में हेमनाथ साहू, नेमीचंद साहू, जितेंद्र यादव, केवल साहू, देवकुमार साहू, नारद साहू, टुकेश्वर साहू, कांता ठाकुर, खेमीन साहू, यामिनी साहू, नेमीन साहू, सोनिया साहू, ममता साहू एवं मिलौतिन साहू शामिल हैं.
बैठक में पूर्व उपाध्यक्ष संगीता साहू, विद्यालय के प्रधान पाठक सुभाष कुमार मेश्राम तथा शिक्षकगण दुष्यंत कुमार चंद्राकर, देवकुमार नामदेव, रणजीत कुमार यादव, प्रीति चतुर्वेदी, जनकलाल साहू, दुल्लीचंद साहू, यामिनी ठाकुर एवं महेश्वर कुमार साहू उपस्थित रहे. इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि हेमशंकर साहू , रसोइया सावित्री साहू, भानाबाई साहू, पेमीन यादव, जानकी बाई यादव, देवकी बाई साहू, सहित बड़ी संख्या में पालकों ने सहभागिता निभाई.
नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र कुमार निषाद ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा पालक-विद्यालय समन्वय को सुदृढ़ बनाने के लिए समिति पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगी. विद्यालय परिवार ने नवनिर्वाचित समिति को शुभकामनाएँ देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं जनहितकारी कार्यों की आशा व्यक्त की.
