पेट्रोल खत्म होने पर रास्ते में छोड़ी गाड़ियां

राजनांदगांव- साइबर सेल और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के 9 मामलों का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने कबीरधाम जिले से 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.55 लाख रुपये मूल्य की 7 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. पकड़े गए दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं, जिनके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 जनवरी 2026 से 7 जून 2026 के मध्य थाना कोतवाली क्षेत्र के जय स्तंभ चौक, गोल बाजार, भदौरिया चौक, राम नगर बिजली ऑफिस के पास, अम्बेडकर चौक राजनांदगांव एवं बजरंगपुर से लगातार मोटरसाइकिल चोरी की शिकायतें आ रही थीं. प्रार्थियों की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली (8 मामले) एवं थाना बसंतपुर (1 मामला) में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीकृत कर जांच शुरू की गई थी.
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव अलेक्जेण्डर किरों के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह थाना प्रभारी कोतवाली तथा निरीक्षक विनय पम्मार प्रभारी सायबर सेल राजनांदगांव के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं सायबर सेल राजनांदगांव की सयुक्त टीम गठित कर प्रकरण के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी घटना स्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरा के फुटेज को खंगाला गया, फुटेज में मिले क्लु एवं मुखबीर की सूचना पर जिला कबीरधाम क्षेत्र टीम को रवाना कर आरोपी वीरू सारथी और संदीप सत्यवंशी को घेराबंदी कर पकड़ा गया. पूछताछ पर उरोक्त मामलों में चोरी गया मोटर सायकलों की चोरी करना स्वीकार किया गया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की विभिन्न मोटरसाइकिलें बरामद कीं. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि 3 बाइकों में चोरी कर ले जाते समय पेट्रोल खत्म होने या खराबी आने के कारण उन्हें रास्ते में ही लावारिस छोड़ दिया था, जिन्हें पुलिस ने पूर्व में बरामद कर न्यायालय के आदेश पर उनके मालिकों को सौंप दिया है.
आरोपियों के खिलॉफ अपराध सबूत पाये जाने से आरोंपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर माननीय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया. दोनों आरोपी आदतन चोर है, इनके विरूद्व थाना कवर्धा जिला कबीरधाम में चोरी नकबजनी के 06 मामलें दर्ज है.
नाम आरोपी-
- वीरू सारथी पिता रामप्रसाद सारथी उम्र 31 साल साकिन सारथी पारा गोपीबंद मोहल्ला वार्ड नं. 03 थाना पंडरिया जिला कबीरधाम (छ.ग.)
- संदीप सत्यवंशी पिता अशोक सत्यवंशी उम्र 23 साल साकिन ग्र्राम दुल्लापुर रानी सागर थाना कोतवाली जिला कबीरधाम (छ.ग.)
