भूपेश बघेल का बड़ा बयान, ‘भाजपा कुछ ही महीनों की मेहमान है’, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बोला करारा हमला

रायपुर- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय (राजीव भवन) के घेराव और पथराव की घटना के बाद प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर एक आक्रामक पोस्ट साझा कर भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश पुलिस प्रशासन पर सीधा और गंभीर हमला बोला है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पोस्ट कर कहा कि हद में रहिए भाजपा वालो. कल घेराव के नाम पर भाजपा के लोगों ने रायपुर में कांग्रेस मुख्यालय पर हमला किया. भाजपा के सारे मंत्री भी लोकतांत्रिक और संवैधानिक मर्यादाओं को ताक में रखकर इसमें शामिल हुए. उन्होंने आगे आरोप लगाया कि आदतन उपद्रवी इन तत्वों ने कांग्रेस मुख्यालय और हमारे कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेकें, पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ी. सारा हमला भाजपा और पुलिस की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर.जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए, पत्रकार साथियों को भी चोटें आईं. और पुलिस ने FIR भी हमारे ही लोगों पर दर्ज कर ली. वाह!!! साफ़ है कि यह पुलिस के संरक्षण में “भाजपा सरकार” द्वारा किया गया सुनियोजित हमला था. ठीक उसी तरह जिस तरह दिल्ली में छात्रों के साथ हुआ. भाजपा से तो हम निपट लेंगे लेकिन छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारी ध्यान रखें, भाजपा कुछ ही महीनों की मेहमान है. फिर मिलेंगे..
https://x.com/bhupeshbaghel/status/2080193783447351671
