शराब भट्ठी के पास शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़पारा शराब भट्ठी के पास शराब पीने के लिए पैसे मांगकर युवक से मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर अजमानतीय धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली रायगढ़ में अपराध क्रमांक 373/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों आकाश चौहान (19 वर्ष), निवासी चांदनी चौक गांडा पारा, अज्जू बनसदा (35 वर्ष), निवासी चमड़ा गोदाम वार्ड क्रमांक 38 तथा बिट्टू सारथी (25 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 11, चांदनी चौक, फारूकी गली, रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया. जांच में तीनों की प्रवृत्ति पूर्व से झगड़ा-विवाद करने की पाई गई. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
कोतवाली पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता एक बार फिर स्पष्ट हुई है.
