कलेक्टर ने नामांकित पार्षदों को दिलाई एल्डरमेन की शपथ
राजनांदगांव – कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने मंगलवार को नगर पालिक निगम राजनांदगांव के टाऊन हॉल में नगर पालिक निगम राजनांदगांव के नामनिर्दिष्ट (एल्डरमेन) सदस्यों (पार्षदों) को शपथ दिलाई. कलेक्टर ने नामांकित पार्षद नागेश यदु, करूणा राजपूत, हर्ष रामटेके, सुर्यकांत श्रीवास, मंजु यादव, भीषम देवांगन, कृषि बोरकर, देवाशीष झा को एल्डरमेन पद की शपथ दिलाई.
Advertisement
इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, नगर पालिक निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, कोमल सिंह राजपूत, नगर निगम आयुक्त जीआर मरकाम एवं अन्य पार्षद, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे.

