नवपदस्थ सीईओ जिला पंचायत दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कार्यभार ग्रहण किया

राजनांदगांव- नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने सोमवार को कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया. उल्लेखनीय है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्गा प्रसाद अधिकारी वर्ष 2023 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. कार्यभार ग्रहण के दौरान जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.
