आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026: कल पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से अभियान शुरू करेगी टीम इंडिया
स्पोटर्स- आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है. टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून रविवार को बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआत करेंगे. पिछले साल वनडे में मिली सफलता के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब महिला टी20 विश्व कप 2026 में एक और बड़ा खिताब जीतने की कोशिश करेगी. यह टूर्नामेंट 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित होगा. हर दो साल में होने वाले इस टूर्नामेंट के 10वें संस्करण के लिए कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जो पिछली बार से दो ज्यादा हैं, इन्हें छह-छह टीमों वाले दो ग्रुप में बांटा गया है.
ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश
ग्रुप बी- इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, स्कॉटलैंड
कुल 33 मैच 24 दिनों में सात अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे. टूर्नामेंट के फॉर्मेट के मुताबिक, हर टीम अपने ग्रुप की बाकी सभी टीमों से एक-एक मैच खेलेगी. ग्रुप स्टेज के बाद हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. ग्रुप 1 की विजेता टीम सेमीफाइनल में ग्रुप 2 की उपविजेता से भिड़ेगी, जबकि ग्रुप 2 की विजेता टीम ग्रुप 1 की उपविजेता से भिड़ेगी. दोनों सेमीफाइनल और फाइनल लंदन में खेले जाएंगे. सेमीफाइनल द ओवल में और फाइनल ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होगा.
ग्रुप स्टेज में भारत के सभी मैचों का शेड्यूल नीचे दिया गया है (सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे शुरू होंगे.
| तारीख | मुकाबला | वेन्यू (मैदान) |
| 14 जून, 2026 | भारत 🇮🇳 बनाम पाकिस्तान 🇵🇰 | एजबेस्टन स्टेडियम, बर्मिंघम |
| 17 जून, 2026 | भारत 🇮🇳 बनाम नीदरलैंड्स 🇳🇱 | हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड, लीड्स |
| 21 जून, 2026 | दक्षिण अफ्रीका 🇿🇦 बनाम भारत 🇮🇳 | ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर |
| 25 जून, 2026 | भारत 🇮🇳 बनाम बांग्लादेश 🇧🇩 | ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर |
| 28 जून, 2026 | ऑस्ट्रेलिया 🇦🇺 बनाम भारत 🇮🇳 | लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन |
टूर्नामेंट के लिए घोषित किया गया भारतीय स्क्वाड इस प्रकार है:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा (सलामी बल्लेबाज), जेमिमा रोड्रिग्स (मध्यक्रम बल्लेबाज), भारती फुलमाली (बल्लेबाज), ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर), श्रेयंका पाटिल (ऑलराउंडर), नंदनी शर्मा (ऑलराउंडर), क्रांति गौड़ (ऑलराउंडर), रेणुका सिंह (तेज गेंदबाज), अरुंधती रेड्डी (तेज गेंदबाज), राधा यादव (लेफ्ट-आर्म स्पिनर), श्री चरणी (गेंदबाज).
भारत में वूमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 को लाइव कहां देखें?
महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के क्रिकेट मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर की जाएगी. भारत में महिला T20 वर्ल्ड कप का लाइव टेलीकास्ट Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2, Star Sports 2 HD, Star Sports 3 और Star Sports 3 HD टीवी चैनलों पर उपलब्ध होगा.
