आदिम जाति कल्याण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन अधिकारियों के तबादले
रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग ने विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं. विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को 15 जून 2026 तक नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.

