छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, चार IFS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मंत्रालय द्वारा आज भारतीय वन सेवा (IFS) के चार वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है. इस आदेश के तहत अधिकारियों को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक अतिरिक्त और नए प्रभार सौंपे गए हैं.

