ग्राम केन्द्री स्थित यात्री प्रतिक्षालय पास दिये थे लूट की घटना को अंजाम
रायपुर- अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केन्द्री स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी और विधि के साथ संघर्षरत एक बालक को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने राहगीर को जान से मारने की धमकी देकर सोने की अंगूठियां और चैन लूट ली थी.
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी आकाश कुमार तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 मई 2026 की रात वह राजिम से रायपुर लौट रहा था. रात करीब 12.30 बजे अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम केन्द्री के बस स्टाप यात्री प्रतिक्षालय के पास रूककर लघुशंका किया उसके बाद यात्री प्रतिक्षालय में बैठकर पानी पी रहा था, उसी समय अभनपुर की तरफ से एक सफेद काला रंग के पल्सर मो.सा. से दो अज्ञात व्यक्ति आकर यात्री प्रतिक्षालय के आगे अपने मो.सा. को खड़ी कर प्रार्थी के पास आये और माचिस मांगे, तो वह उन व्यक्तियों को माचिस दिया, फिर उसके बाद गांजा रखें हो तो दो बोलकर जबरदस्ती जेब में हाथ डालने लगे, तो प्रार्थी बोला मेरे पास नहीं है, उसके बाद दोनों जबरदस्ती प्रार्थी के हाथ को पकड़कर खींचते हुए यात्री प्रतिक्षालय के पीछे खेत में ले गये, खेत में ले जाकर दोनों व्यक्ति जान से मारने की धमकी देते हुए खेत में गिराकर प्रार्थी के दाहिने हाथ के अंगुली में पहने सोने की दो नग अंगुठी, एवं गले में पहने एक सोने की चैन को लूटकर भाग गये. प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 147/26 धारा 309(4), 351(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र टंडन उर्फ लल्ला उर्फ हटेला को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया. जिस पर विधि के साथ संघर्षरत बालक की पतासाजी कर उसे भी पकड़ा गया.
दोनों को गिरफ्तार कर कब्जे से लूट की घटना में प्रयुुक्त पल्सर मोटर सायकल कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी/अपचारी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया.
आरोपी धर्मेंद्र टण्डन के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 697/25 धारा 309(4), 317(2), 3(5) बी.एन.एस. तथा थाना राखी में अपराध क्रमांक 92/18 धारा 394 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है. थाना राखी के प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी के विरूद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया है. उक्त दोनों प्रकरणों में भी आरोपी धर्मेंद्र टण्डन की गिरफ्तारी की जायेगी.
गिरफ्तार आरोपी
- धर्मेन्द्र टंडन उर्फ लल्ला उर्फ हटेला पिता डोमार टंडन उम्र 26 वर्ष निवासी भेलवाडीह थाना राखी जिला रायपुर.
- विधि के साथ संघर्षरत एक बालक.
