पुलिस ट्रांसफर: एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने 11 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला
जांजगीर-चांपा- जिले में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक दृष्टिकोण को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है. 28 मई 2026 को जारी इस आधिकारिक आदेश के तहत कुल 11 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनकी नवीन पदस्थापना पर स्थानांतरित किया गया है. इस फेरबदल में कई निरीक्षकों, उप निरीक्षकों और सहायक उप निरीक्षकों (ASIs) के प्रभार बदले गए हैं.

