लेन-देन के पुख्ता सबूत जब्त
राजनांदगांव- कलेक्ट्रेट में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठने वाले एक शातिर ठग को राजनांदगांव की सुकुलदैहान चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई.
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रविचंद्र मंडले, निवासी ग्राम लिटिया, पुलिस चौकी सुकुलदैहान ने 02.04.2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी प्रकाश गजभिये पिता शंकर गजभिये, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 12, स्टेशनपारा, चिखली ने प्रार्थी को नौकरी लगवाने का लालच देकर उससे कुल 2,60,000/- रुपये की ठगी की है. मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट आरोपी के विरुद्ध चौकी सुकुलदेहन थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 197/26 धारा 318(4) bns कायम कर विवेचना में लिया गया, मामले में जांच में पाया गया कि आरोपी ने प्रार्थी से UPI तथा नगदी के माध्यम से अलग-अलग तिथियों में कुल 2,60,000/- रुपये लिया है, विवेचना के दौरान आरोपी के द्वारा प्रार्थी के साथ बातचीत का ऑडियो को भी पुलिस के द्वारा पेन ड्राइव में जब्त किया गया है, साथ ही बैंक स्टेटमेंट से भी लेन-देन की पुष्टि हुई है.
दिनांक 27.05.2026 को चौकी सुकुलदेहन पुलिस के द्वारा आरोपी प्रकाश गजभिये को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से आरोपी को जेल भेजा गया, आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड चेक करने पर पता चला की उसके विरुद्ध थाना कोतवाली राजनंदगांव में अपराध क्र. 913/23 धारा 507 भादवि का मामला भी दर्ज होना पाया गया है. नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह के प्रलोभन या लालच में आकर अनजान व्यक्तियों को पैसे न दें. यदि कोई नौकरी लगाने के एवज में रुपयों की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या चौकी में दें.
