प्रेम प्रसंग के चलते कूदने की जताई जा रही आशंका
बिलासपुर- बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित अभिलाषा परिसर स्थित EWS बिल्डिंग से गिरने के कारण एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है. घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. घायल युवती को इलाज के लिए Chhattisgarh Institute of Medical Sciences (सिम्स) में भर्ती कराया गया है.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है और दोनों के छत से कूदने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है और मामले की गहराई से पड़ताल जारी है.
