नगरीय प्रशासन विभाग में तबादला, 20 CMO सहित 37 अधिकारियों का तबादला
रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 37 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया है. इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है.
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक चुस्ती बढ़ाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नगर पालिकाओं एवं जिला मुख्यालयों में नियमित मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की पदस्थापना की गई है. वहीं 6 सहायक राजस्व अधिकारियों एवं जूनियर कर्मचारियों, जो प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में पदस्थ थे, उन्हें उनके मूल पद पर वापस भेजा गया है.
आदेश जारी-

