नौकरी का सपना दिखाकर ठगे 2 लाख, पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर आरोपी
राजनांदगांव- नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई पीड़िता की शिकायत के आधार पर की गई.
पीड़िता ललिता सिंह (उम्र 33 वर्ष), निवासी ग्राम अछोली, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नवंबर 2025 में आरोपी आशीष पुर्ती और उसके एक साथी काली राम पार्कर (निवासी जिला दुर्ग) ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में काउंसलर पद पर नौकरी दिलाने का लालच दिया.
आरोपियों ने कुल 4 लाख की मांग की, जिसमें से 2 लाख एडवांस के रूप में ले लिए गए. लेकिन बाद में न तो नौकरी दिलाई गई और न ही पैसे वापस किए गए.
शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान आरोपी आशीष पुर्ती को गिरफ्तार कर 14 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
गिरफ्तार आरोपी का नाम
आशीष पुर्ती पिता फ्रैंकलिन पुर्ती, उम्र 43 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, अंश होटल के पीछे, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
