हत्या कर शव को मिट्टी में दबाया
कोंडागांव में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठित टेंट व्यवसायी की गुमसुदगी और फिर हत्या के मामले का महज कुछ घंटों के भीतर खुलासा कर दिया. गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर शुरू हुई जांच हत्या के मामले में बदल गई, जिसमें आरोपी सुरेश देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 को महेश चौहान ने थाना कोंडागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई सुरेश 11 अप्रैल 2026 की रात्रि से गुम हो गया है और उसका स्कुटी विकास नगर कोण्डागांव में मिला है. सूचना पर थाना कोण्डागांव में गुम इंसान कायम कर जांच पत्ता तलाश में लिया गया.
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने जांच के दौरान संदेही सुरेश कुमार देवांगन से पूछताछ की. पुछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने सुरेश चौहान को अपने घर मरार पारा में बुलाकर करीबन 08.30 बजे रात्रि में सोने की अंगुठी व पैसा रूपये के लालच में लोहे से खलबट्टा के मुसल से सुरेश चौहान के सिर पर प्राणघातक वार कर हत्या कर दिया है और उसकी मृत्यु होने के पश्चात् रात्रि में मरार पारा में जहाँ नई मिट्टी का ढेर पड़ा हुआ था वहाँ शव को उसकी स्कुटी में डालकर ले जाकर मिट्टी का ढेर के पास नया मिट्टी से ढक दिया है, संदेही/आरोपी के बताए अनुसार फॉरेंसिक टीम से डॉ. स्नेहा भंडारी एवं पुलिस बल तथा गवाह एवं नगर पालिक के कर्मचारियों के साथ घटना सथल पर रवाना होकर संदेही/आरोपी सुरेश देवांगन के निशानदेही में शव उत्खनन कराया गया.
जहाँ पर एक शव प्राप्त हुआ है जिसकी पहचान कराने पर मृतक के बड़े भाई महेश चौहान ने पहचान कर बताया कि यह शव गुमशुदा उसके भाई सुरेश सिंह चौहान पिता स्व. रामसूरत सिंह चौहान उम्र 53 वर्ष निवासी विकासनगर कोण्डागांव का है.
आरोपी सुरेश देवागंन के द्वारा सोने की अंगुठी एवं नगद रकम के लालच में लोहे के खलबट्टा के मुसल से सर पर प्राणघातक वार कर सुरेश चौहान की हत्या किया है, आरोपी की निशानदेही पर आरोपी के कब्जे से 02 नग सोने की अंगूठी, और 1000 रुपए को तथा घटना में प्रयुक्त हथियार को जप्त किया गया है. आरोपी सुरेश देवांगन पिता स्व. मंगलुराम देवांगन उम्र 38 वर्ष निवासी मरार पारा कोण्डागांव का कृत्य हत्या करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी के द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त वाहन एवं हथियार को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर जेल दाखिल किया गया.
