तिलईरवार स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, नवमी में 57% और ग्यारहवीं में 80% रहा परिणाम
राजनांदगांव- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलईरवार का स्थानीय वार्षिक परीक्षा परिणाम 2026 (कक्षा नवमी एवं ग्यारहवीं) मुख्य अतिथि एसएमडीसी अध्यक्ष मोरध्वज चंद्रवंशी, संस्था प्राचार्य विजय कुमारन अय्यर, विशिष्ट अतिथि रेशम लाल पटेल, प्रकाश सूर्यवंशी एवं समस्त स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति में घोषित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना के साथ किया गया.
कक्षा नवमी का कुल परीक्षा परिणाम 57 प्रतिशत रहा. कुल 88 दर्ज छात्रों में से 50 विद्या र्थी उत्तीर्ण हुए. इसमें कु. टामेश्वरी ने 91 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, कु. पविता 86 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा कु. डूमेश्वरी 85 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं.
इसी प्रकार कक्षा ग्यारहवीं का परिणाम 80 प्रतिशत रहा. कुल 60 विद्यार्थियों में से 48 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए. इसमें कु. योगिता (गणित) 72 प्रतिशत के साथ प्रथम, कु. झामेश्वरी (कला) 71 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा कु. दूलेश्वरी (गणित) 70 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहीं.
कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो छात्र-छात्राएं पूरक या अनुत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है. उन्हें पुनः अवसर परीक्षा में बेहतर तैयारी के साथ सफलता प्राप्त करने का मौका मिलेगा.
इस अवसर पर विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों जैसे कैरियर गाइडेंस, इको क्लब, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, जागरूकता रैली, अतिरिक्त कक्षाएं, नवाचारी शिक्षा एवं पालक संपर्क कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले एवं राज्यपाल पुरस्कार 2026 हेतु चयनित व्याख्याता थंगेश्वर कुमार साहू का सम्मान एसएमडीसी अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा किया गया.
कार्यक्रम का सफल संचालन भी थंगेश्वर कुमार साहू द्वारा किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य विजय कुमारन अय्यर, थंगेश्वर कुमार साहू, अनुराधा ढोक, सरोज भुआर्य, रेखा मुरकुटे, जानकी वल्लभ तंबोली, राजेश कुमार नेताम, जितेंद्र कुमार कश्यप, नोहर दास लिलहारे, पालक राम वर्मा, हरिचंद यादव, रिचा चंद्राकर , हेमीन ठाकुर सहित समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे.
