हनुमान जन्मोत्सव महाभण्डारे पर हजारों लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया
रायपुर- फाफाडीह रमण मंदिर वार्ड स्थित श्री पिपलेश्वर महादेव श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर द्वारा आयोजित 18 वां वर्ष हनुमान जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया.
मंदिर समिति संयोजक घनश्याम राजू तिवारी ने बताया की श्री हनुमान जन्म उत्सव के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें विशेष रूप दुर्ग से बुलवायी गयी भगवान श्रीराम भक्त हनुमान जी की मूर्ती रथ पर सवार झांकी ने अनेक लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया, भक्तिमय डी.जे. धुन पर नाचते झूमते हुए जय जय सियाराम के नारे लगाते महिला, पुरुष, युवा ने खूब आंनद उठाया और आस्था प्रकट की.
मंदिर प्रांगण में पूजन हवन के पश्चात भंडारा रखा गया था, जिसमे हजारो लोगो ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया. संध्या 06 बजे संगीतमय धुन में सुंदरकांड पाठ हनुमान चालीसा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हुआ, अंशु महराज की भजन मंडली द्वारा देर रात्रि तक संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान भजन की प्रस्तुती ने भक्तों का मन मोहित कर दिया.
मंदिर समिति संयोजक घनश्याम राजू तिवारी ने श्री हनुमान जन्मोत्सव 2026 के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम को सफल बनाने समिति सदस्यों, आयोजन में पधारे समस्त माताओ, भाई, बहनों, युवा भक्तो एवं प्रत्यक्ष – अप्रत्यक्ष सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है.
