दुर्ग में अंबेडकर जयंती पर निकलेगी भव्य रथ यात्रा, सामाजिक संगठनों ने बनाई रूपरेखा
दुर्ग – 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी. इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है. बाबा साहेब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था और यह दिन उनके सामाजिक योगदान व समानता के संघर्ष को याद करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है.
इस संबंध में 31 मार्च को मनवा कुर्मी भवन शंकर नगर में बैठक आयोजित की गई. अखिल भारतीय एससी/एसटी/ओबीसी संयुक्त मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कौशल कुमार वर्मा ने बताया कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब की आकर्षक रथ यात्रा निकाली जाएगी.
रथ यात्रा के दौरान हिंदी भवन के सामने जेआरडी शासकीय स्कूल के पास लोगों को शरबत वितरित किया जाएगा. इसके बाद सभी लोग बुद्ध विहार, शंकर नगर में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे.
इसके अलावा प्रबुद्ध कल्याण समिति सुभाष नगर एवं प्रबुद्ध महिला मंडल पद्मनाभपुर द्वारा 19 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में भी सहभागिता की अपील की गई है.
बैठक में संघ के महासचिव रमेश कुमार पटेल, महिला संगठन की जिला अध्यक्ष सविता वर्मा, नलिनी बंछोर, एम.एल. देवांगन, पी.आर. खापर्डे, जे.एल. मेश्राम, पोषणलाल साहू, डी.सी. गोंडाने, मुकुंद बंसोड़, प्रेमशंकर साहू, डी.एल. वर्मा, अरुण बघेल, डी.पी. वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे.
