8 अप्रैल को नगर निगम की सामान्य सभा, 7 विषयों पर होगी चर्चा
राजनांदगांव- राजनांदगांव नगर पालिक निगम की बजट बैठक 9 अप्रैल 2026, गुरुवार को नगर निगम टाउन हॉल सभागृह में आयोजित की जाएगी. बैठक दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित आय-व्यय तथा 2026-27 के प्रस्तावित बजट पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा.
बजट बैठक के संबंध में निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा ने बताया कि अपरान्ह 12ः00 बजेे से बैठक प्रारंभ होगी. बैठक में महापौर मधुसूदन यादव अपने कार्यकाल का शहर विकास के लिये द्वितीय बजट पेश करेंगे, बैठक के प्रारंभ में बजट प्रतिवेदन का पठन किया जायेगा. पठन उपरांत चर्चा पश्चात निर्णय लिया जावेगा. उन्होनें महापौर सहित निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों,पार्षदों, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि व पत्रकारों एवं अधिकारियों कर्मचारियों से उपस्थिति की अपील की है.
8 अप्रैल को नगर निगम की सामान्य सभा, 7 विषयों पर होगी चर्चा
नगर पालिक निगम की सामान्य सभा की बैठक 8 अप्रैल बुधवार को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से नगर निगम के सभागृह मेें आहुत की गई है. बैठक में 7 विषयों पर चर्चा कर विचार-विमर्श उपरांत निर्णय लिया जायेगा.
उक्ताशय की जानकारी देते हुए निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक के प्रारंभ में लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पंेशन के आवेदन की स्वीकृति एंव अनुमोदन किये जाने के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया जावेगा. इसी प्रकार विषय क्रं. 2 में जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने, विषय क्र. 3 में वार्ड नं. 14 स्थित रानी अवंती बाई लोधी प्रतिमा स्थल के चौक का नामकरण अवंती बाई चौक रखे जाने संबंधी विषय पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया जायेगा.
निगम अध्यक्ष श्री पारस वर्मा ने बताया कि विषय क्रं. 4 में निगम सीमाक्षेत्र स्थित जीर्ण शीर्ण भवन को तोडने के तहत पुत्री शाला भवन के क्षतिग्रस्त स्थल, गुडाखूलाईन आयुर्वेदिक औषधालय एवं पुराना बस स्टैण्ड के पुराना व क्षतिग्रस्त/जर्जर भाग को तोडकर व्यावसायिक परिसार निर्माण किये जाने के साथ साथ वार्ड नं. 29 रामनगर के जर्जर भवन को तोडने तथा निगम स्वामित्व की टाउन हॉल परिसर जी.ई.रोड के किनारे एवं कस्तुरबा महिला मण्डल रोड की क्षतिग्रस्त दुकाने तोडकर व्यावसायिक परिसर निर्माण करने के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया जावेगा.
अध्यक्ष श्री वर्मा ने आगे बताया कि विषय कं. 5 में नगर निगम राजनांदगांव क्षेत्र में मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजनांतर्गत 2000 सीटर आडिटोरियम निर्माण के लिए प्राप्त न्युनतम दर एवं विषय क्रं. 6 में गंज चौक से कन्हारपुरी परिवर्तित स्थल चिखली ओव्हर ब्रिज के नीचे से गठुला नाला शहर सीमा तक सड़क चौडीकरण एवं उन्नयन कार्य हेतु आहुत निविदा मे प्राप्त न्युनतम दर की स्वीकृति के लिए चर्चा उपरांत निर्णय लिया जावेगा. इसके अलावा अंतिम विषय में अधोसंरचना विकास योजनांतर्गत नार कन्हैया नाला से जिला अस्पताल तक नाला निर्माण करने आहुत निविदा में प्राप्त न्युनतम दर की स्वीकृति के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया जायेगा. उन्होंने सामान्य सभा की बैठक में महापौर सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों,पार्षदों, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि व पत्रकारों एवं अधिकारियों कर्मचारियों से उपस्थिति की अपील की है.
