4 लाख के हीरों के साथ उड़ीसा का तस्कर गिरफ्तार
गरियाबंद- जिले में अवैध हीरा तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए गरियाबंद पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है. स्पेशल टीम और थाना शोभा की संयुक्त कार्रवाई में उड़ीसा के एक तस्कर को 08 नग कीमती हीरों के साथ गिरफ्तार किया गया है. जब्त हीरों की कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है.
पुलिस को 1 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुसियार बरछा कचना स्थित ध्रुवा मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से हीरा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है. सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया.
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम डमरू लाल लहरे (52 वर्ष) निवासी अधिकारिगुड़ा, थाना उमरकोट, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) बताया. आरोपी के कब्जे से 08 नग चमकीले कीमती खनिज (हीरा) तथा एक मोटरसाइकिल (एचएफ डिलक्स) जब्त की गई. जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303(2)बीएनएस 21(4) खान एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम 1957 अपराध धारा सदर का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. प्रकरण के आरोपी डमरू लाल लहरे पिता गोविंद राम लहरे उम्र 52 साल निवासी अधिकारिगुड़ा उमरकोट थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर उड़ीसा के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है.
गरियाबंद पुलिस कप्तान के द्वारा बताया गया कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध मामलों में संलिप्त लोगों पर निगाह रखी जा रही है. अवैध कृत्य पाये जाने पर विधिसंगत कार्यवाही की जाएगी. यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा. इस कार्यवाही में स्पेशल टीम एवं थाना शोभा स्टाफ की विशेष भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
आरोपी डमरू लाल लहरे पिता गोविंद राम लहरे उम्र 52 साल निवासी अधिकारिगुड़ा उमरकोट थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर उड़ीसा
