2 महिलाएं एक नाबालिग सहित 7 गिरफ्तार
रायपुर- रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उड़ीसा और मध्यप्रदेश से जुड़े एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है.
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम को 2 अप्रैल 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तेलघानी नाका चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और 4 पुरुष, 2 महिलाएं तथा एक नाबालिग सहित कुल 7 लोगों को पकड़ा. तलाशी के दौरान उनके बैग से कुल 22.450 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 11,22,500 रुपये बताई जा रही है. आरोपियों/अपचारी के विरूद्ध थाना गंज में नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया. प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों/अपचारी से फाॅरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है.
गिरफ्तार आरोपी
- शांतनु मलिक पिता सामंतो मलिक उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम माजामहा पंचायत परमतांगा थाना बालिगुड़ा जिला कंधमाल उड़ीसा.
- रोमियो मलिक पिता गणपति मलिक उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम माजामहा पंचायत परमतांगा थाना बालीगुड़ा जिला कंधमाल उड़ीसा.
- जुलियत मलिक पिता माकुल मलिक उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम माजामहा थाना बालिगुडा जिला कंधमाल उड़ीसा.
- राहुल मलिक पिता एबोरा मलिक उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम माजामहा थाना बालीगुड़ा जिला कंधमाल उड़ीसा.
- रश्मिता दीगल पति अजय दीगल उम्र 27 वर्ष निवासी कुटियापदर गुनीमुंडा थाना गुडवेला जिला बलांगीर उड़ीसा.
- दीपा दीगल पति स्व. मुन्ना दीगल उम्र 35 वर्ष निवासी बंगलासाही कंजामेंडी थाना के नुवागांव जिला कंधमाल उड़ीसा.
- विधि के साथ संघर्षरत एक बालक.
