मुख्यमंत्री के कर-कमलों से होगा कुंवरगढ़ महोत्सव का भव्य आगाज
विधायक अनुज ने दिया क्षेत्रवसियों को आमंत्रण
रायपुर- धरसीवा में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक अनुज शर्मा ने क्षेत्रवासियों के लिए उत्साहजनक घोषणाएं कीं. उन्होंने बताया कि आगामी दिनांक 31 मार्च 2026 को ‘कुंवरगढ़ महोत्सव’ का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने महोत्सव के उद्देश्यों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और क्षेत्र के विकास में इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला.
विधायक अनुज शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कुंवरगढ़ महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली विरासत और स्थानीय प्रतिभाओं को एक वैश्विक मंच प्रदान करने का प्रयास है. नगर पंचायत कुंरा केवल एक भौगोलिक स्थान नहीं, बल्कि गौरवशाली इतिहास और जीवंत परंपराओं का एक संगम है. इस नगर की माटी में आज भी राजा कुँवर सिंह गोंड के साम्राज्य की महक रची-बसी है, जिनकी विरासत के कारण ही इसे ‘कुँवरगढ़’ के नाम से भी सम्मान दिया जाता है. कुंरा का महत्व इस बात से भी समझा जा सकता है कि इसे रायपुर जिले के सबसे बड़े गांव होने का गौरव प्राप्त रहा है. आज लगभग 12000 की आबादी वाला यह क्षेत्र अपनी प्राचीन भव्यता और आधुनिक विकास के बीच एक सेतु की तरह खड़ा है.
उन्होंने बताया कि कुंवरगढ़ महोत्सव का भव्य आगाज मुख्यमंत्री के कर-कमलों से होगा व क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए ₹133 करोड़ की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण साथ ही क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए नवनिर्मित ‘नवीन तहसील कार्यालय’ का भी उद्घाटन किया जाएगा, इन परियोजनाओं से बुनियादी ढांचे, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा. मेले में स्थानीय हस्तशिल्प, व्यंजन और कुटीर उद्योगों के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के व्यापारियों और कारीगरों को आर्थिक लाभ मिलेगा. महोत्सव में स्थानीय लोक कलाकारों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुतियाँ होंगी। हमारा लक्ष्य कुंवरगढ़ की पारंपरिक पहचान को आधुनिक पीढ़ी से जोड़ना है. यह महोत्सव भाईचारे और समरसता का प्रतीक बनेगा। हमारी सरकार क्षेत्र के विकास और सांस्कृतिक गौरव को सहेजने के लिए प्रतिबद्ध है.
मुख्यमंत्री जी के हाथों ₹133 करोड़ के कार्यों की शुरुआत इस क्षेत्र के स्वर्णिम भविष्य की ओर एक बड़ा कदम है। मैं समस्त क्षेत्रवासियों को इस गौरवशाली अवसर का साक्षी बनने हेतु आमंत्रित करता हूँ. श्री शर्मा नें बताया कि सुरक्षा व पार्किंग के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो.
इतिहास के पन्नों से निकलकर अब यह नगर एक नए स्वर्णिम अध्याय की ओर कदम बढ़ा रहा है. विधायक अनुज शर्मा की विशेष पहल पर नगर व क्षेत्र के इतिहास में पहली बार ‘कुँवरगढ़ महोत्सव’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है.
प्रतिभा की खोज की दिशा में होगा महोत्सव
इस तरह का महोत्सव क्षेत्र में पहली बार हो रहा है, हो सकता है कुछ कमियां हो कुछ भूल हो पर आपको सहयोगात्मक भावना से अपनी उन्नति देनी होगी. क्षेत्र के जामिनी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता तथा जनपद पंचायत के अधिकारी – कर्मचारियों का भरपुर सहयोग मिल रहा है.
मुख्य सांस्कृतिक रूप से परिपूर्ण कलाकारों के लिए एक मंच प्रदान कर सकता हूं इस मंच के माध्यम से प्रदेश के प्रतिभाशाली कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा निश्चित ही यह मंच उन्हें आगे बढ़ाने में सहयोग करेगा कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णु देव की कर कमलों से होगी. – अनुज शर्मा विधायक धरसींवा

प्रेस वार्ता में विधायक अनुज शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला ढिलेन्द्र सेन, उपाध्यक्ष दिनेश खुटे, कुंरा नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद साहू,मोहन प्रजापति,योगेश साहू,टिनुकांत वर्मा सहित जिला पंचायत रायपुर CEO ,रायपुर SDM , धरसीवा तहसीलदार, जनपद पंचायत धरसीवा CEO व अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे.
