पुलिस चौकी गिरौदपुरी की तत्परता एवं साहस से सफलतापूर्वक बुझाया गया
बलौदाबाजार- गिरौदपुरी मंदिर परिसर के आसपास स्थित दुकानों में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग की शुरुआत एक ट्रांसफार्मर में हुई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर आसपास की करीब 10 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. बताया जा रहा है कि अधिकांश दुकानें कपड़े, साड़ी वगैरह एवं लकड़ी आदि से निर्मित किए गए थे, जिस कारण आग बहुत तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गया. इस दौरान तुरंत सूचना पाकर चौकी गिरौदपुरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचा. घटनास्थल में चौकी प्रभारी उपनिरी अश्वनी पडवार द्वारा चौकी गिरौदपुरी के पुलिस स्टाफ के माध्यम से आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया गया.
इस दौरान आग लगने की सूचना जिला मुख्यालय एवं कसडोल मुख्यालय को भी प्रदान कर दी गई, लेकिन दूरी अधिक होने से फायर ब्रिगेड का वाहन आने में विलंब होता, जिससे आग फैलते हुए मंदिर परिसर तक भी जा सकती थी. उक्त बातों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस टीम द्वारा स्थानीय निवासियों की सहायता से छोटे-छोटे बाल्टी, बर्तन आदि में आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया गया तथा अत्यंत साहस एवं तत्परता पूर्वक आग को फैलने से रोक दिया गया. इसके बाद फायर ब्रिगेड वाहन के पहुंचने के उपरांत पुलिस टीम द्वारा अग्निशमन कर्मचारियों के साथ आग को पूरी तरीके से बुझाने में काबू पाया गया. यह आकस्मिक घटना ट्रांसफार्मर में एक बंदर के कूदने से डीओ उड़ने के दौरान लगी आग के कारण हुआ, जिससे आग आसपास कपड़े, साड़ी, लकड़ी आदि से निर्मित दुकानों में बहुत तेजी से फैल गया. इस दौरान चौकी गिरौदपुरी पुलिस टीम, फायर ब्रिगेड वहां के कर्मचारियों एवं स्थानीय निवासियों की तत्परता एवं साहस से आग पर पूर्णतया काबू पाया गया. घटना उपरांत पुलिस टीम द्वारा दुकानदारों का नुकसानी पंचनामा भी बनाया जा रहा है.
