धमतरी में हेरोइन बेचते आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से 34,010 रुपये की हेरोइन व सामग्री जब्त
धमतरी- धमतरी पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा) बेचते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी यादव समाज क्षेत्र के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) का विक्रय कर रहा है. सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आमातालाब स्थित यादव समाज भवन के पास पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई. कार्यवाही के दौरान आरोपी ऋषभ सोनी को मौके पर अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) बिक्री करते हुए पकड़ा गया. उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 85/26, धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
आरोपी के कब्जे से जप्त
1.45 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) कीमत लगभग 29,000/-रूपये)
01 नग मोबाइल (कीमत लगभग 5,000/-रूपये)
नगद राशि 10/-रूपये
02 नग सिल्वर पेपर
कुल जुमला कीमत 34,010/-रूपये जप्त की गई.
आरोपी का नाम
ऋषभ सोनी पिता होरीलाल सोनी उम्र 26 वर्ष साकिन रिसाईपारा धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)
