खाद्य एवं औषधि की बड़ी कार्रवाई, जांच में नियमानुसार नहीं पाए जाने पर 150 बोरी पानी पाउच जप्त
गौरेला पेंड्रा मरवाही- नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार गर्मी के मौसम में पानी पाउच, कोल्डड्रिक, मिनरल वाटर और आइसक्रीम के गुणवत्ता की जांच के लिए 19 से 22 मार्च तक विशेष जांच अभियान चलाया गया. अभियान के तहत अभिहित अधिकारी अपर्णा आर्या के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भारती शांडिल्य ने जीपीएम जिले में काव्या फूड बेवरेज से पानी की बोतल का नमूना और शीतला प्रोडक्ट इंडस्ट्रीज से पानी पाउच का नमूना संग्रहित किया गया. निरीक्षण के दौरान शीतला प्रोडक्ड इंडस्ट्रीज में पानी पाउच के लेबल पर मिथ्या एवं भ्रामक पता, बैच नम्बर एवं मैन्यूफैक्चरिंग डेट नियमानुसार नहीं पाया गया. इस पर कार्यवाई करते हुए मौके पर ही 150 बोरी पानी पाउच जप्त किया गया.
